देशभर के 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर होगा. जुलाई के पहले हफ्ते से लेकर सितंबर तक राज्यों – केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी.
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बना रहे.
कहां-कहां होगा एसआईआर?
तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है. आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया की भरोसा और मजबूत हो सके.
3.94 लाख बीएलओ करेंगे वेरिफिकेशन
निर्वाचन आयोग की ओर ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसआईआर के तीसरे चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागी बन सके.
आयोग ने बताया कि तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाएगा. इन तीन क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण और मौसम संबंधी परिस्थितियों, विशेषकर पहाड़ी और बर्फबारी वाले इलाकों को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा.
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण किया गया था. इस दौरान 6.3 लाख से अधिक BLOs और 9.2 लाख BLAs की भागीदारी रही.
SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम
1 जुलाई 2026 से – ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव (DNH & DD)
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: उत्तराखंड
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: तेलंगाना और पंजाब
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: नागालैंड
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: त्रिपुरा
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026