Home » डॉ अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर संसद में PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

डॉ अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर संसद में PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

by Admin
0 comments 5 views

आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है, जिसके अवसर पर देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में डॉ. अंबेडकर को नमन किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.

नई दिल्ली,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की69वीं पुण्यतिथि पर संसद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर डॉ अंबेडकर को नमन करते हुए लिखा- महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर रहा हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ: अंबेडकर के विचार आज भी देश को सामाजिक समानता और संवैधानिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। डॉ अंबेडकर, जिन्हें आधुनिक भारत के निर्माताओं में एक माना जाता है, उन्होंने संविधान निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। बता दें हर साल 6 दिसंबर को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। संसद परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई अन्य सांसदों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। सभी ने डॉ अंबेडकर की शिक्षाओं को आगे ले जाने और सामाजिक न्याय के उनके आदर्शों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

You may also like

Leave a Comment