Home » UP : दलित लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी ! वह पापा बचाओ चिल्लाती रही…

UP : दलित लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी ! वह पापा बचाओ चिल्लाती रही…

by Admin
0 comments 5 views

भारत देश लड़कियों के लिए अत्यधिक असुरक्षित बनता जा रहा है. मणिपुर की घटना के बाद एक जौनपुर में एक दलित लड़की से दरिंदगी का वीडियो सामने आया है। इसमें 6 लड़के उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। उसके शरीर को नोंच रहे हैं। कपड़े फाड़ रहे हैं। लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है। हाथ जोड़ रही है और ‘पापा बचाओ-बचाओ’ चिल्ला रही है। घटना सोमवार रात यानी 14 अगस्त की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

फिलहाल, पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी भागने लगे। इस दौरान 3 आरोपी छत से कूद गए। इसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी करके इन तीनों को भी पकड़ लिया।

पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मछली शहर तहसील के एक गांव की है। पीड़ित अपने परिवार के साथ रहती है। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया, ”14 अगस्त की रात मैं पति और बेटी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात गांव के ही 6 युवक, जिनसे हमारी पुरानी रंजिश भी है। बेटी को बेहोश किया और उठाकर गन्ने के खेत में ले गए।

https://twitter.com/MissionAmbedkar/status/1691779499237732719

जबरदस्ती वीडियो बनाया, वायरल कर दिया
पीड़ित की मां के मुताबिक, वहां आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। जबरदस्ती की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दीं। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं, पति और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। हम लोगों ने लोक लाज के चलते आरोपियों के खिलाफ शिकायत नहीं की थी। लेकिन आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़खानी का वीडियो बना लिया था। जिसे उन्होंने वायरल कर दिया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ तहरीर दी। मामले में SP अजय पाल शर्मा का कहना है कि अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मां की तहरीर पर सभी के खिलाफ IPC की धारा 504, 506 और SC-ST में मुकदमा दर्ज किया है।

मेरठ से भी मणिपुर जैसी भयावह घटना सामने आई है। यहां 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप किया। उसे जंगल ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। बेसुध होने के बाद उसके साथ दरिंदगी की। कपड़े निकालकर उसका न्यूड वीडियो बनाते रहे। लड़की गिड़गिड़ाती रही। अपने कपड़े मांगती रही। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। तीन महीने के बाद लड़की का वीडियो वायरल कर दिया

Image Credit : www.onmanorama.com

You may also like

Leave a Comment