Home » BJP कैंडिडेट की कार में लिफ्ट लेकर EVM ले जा रहे थे चुनाव अधिकारी, 4 सस्पेंड

BJP कैंडिडेट की कार में लिफ्ट लेकर EVM ले जा रहे थे चुनाव अधिकारी, 4 सस्पेंड

by Admin
0 comments 3 views

Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/awaazindiatv/public_html/wp-content/themes/soledad/functions.php on line 2107

असम विधानसभा चुनाव में EVM विवाद की एंट्री हो गई है। दूसरे फेज की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी कार में EVM ले जाते दिख रहे हैं और ये कार भाजपा नेता की बताई जा अधिकारियों को सस्पेंड रही है। घटना सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 4 कर दिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं और इलेक्शन कमीशन (EC) को इन पर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। असम में 1 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग हुई। इस दौरान 39 सीटों के लिए 74.64% मतदान हुआ। पहले फेज में यहां 72.14% वोट पड़े थे। प्रियंका गांधी ने कहा,EC को सख्त कदम उठाना चाहिए। सभी राष्ट्रीय दलों को EVM के इस्तेमाल पर दोबारा विचार करना चाहिए।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार पाथरकांडी से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदू पॉल की थी। जब उनकी कार में EVM मिली तो वहां हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस घटना को कई स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन्हीं में से एक पोस्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं।

You may also like

Leave a Comment