Home » शांति की तलाश में भगवान बुद्ध के मार्ग पर सोनाक्षी सिन्हा

शांति की तलाश में भगवान बुद्ध के मार्ग पर सोनाक्षी सिन्हा

by Admin
1 comment 4 views

शांति की तलाश में भगवान बुद्ध की शरण में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा. (Sonakshi Sinha) ने अपनी पहली ही फिल्म ‘दंबग’ में ऐसा किरदार निभाया कि फिर कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी। ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है’ ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन दिनों अभिनेत्री वेकेशन पर हैं। वो शांति की तलाश में भगवान बुद्ध की शरण में पहुंची हैं। यहां से वो अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए लगातार फोटोज पोस्ट कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अध्यात्म की तरफ अग्रसर हुई हैं। वे वेलनेस रिट्रीट पर हैं। वो बुद्ध की शरण में सुकून और शांति पाने पहुंची हैं। उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है

भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने एक बेंच पर बैठकर सोनाक्षी ने फोटो क्लिक कराया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान बुद्ध ने कहा कि तूफान को शांत करने की कोशिश करना बंद करो, अपने आप को शांत करो, तूफान गुजर जाएगा। इसलिए यहां मुझे शांति मिल रही है।

सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त महाराष्ट्र के मुलशी नामक स्थान पर अध्यात्म की तलाश करने पहुंची हैं। यहां वो शांति और सुकून भरा वक्त बिता रही हैं।
जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वोब सीरीज ‘हीरा मंडी’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एक सेक्सवर्कर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

इसके अलावा सोनाक्षी मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें अजय देवगन के साथ फिल्म भुज देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

You may also like

1 comment

Ramdeen ahirwar Pahareta Mahoba m-9871989309 November 30, 2021 - 4:24 pm

Hum mool niwsi hai hame bahujan samaj mai janme mahapuruso se prerana mili ki apne huk ke liye chahe jaan deni pare toh jaan dedo, jai bheem,namo budha

Reply

Leave a Comment