Home » मान्यवर साहब कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी, CM योगी ने क्या कहा !

मान्यवर साहब कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी, CM योगी ने क्या कहा !

by Admin
0 comments 5 views

लखनऊ : मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने मान्यवर को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ के बीएसपी कार्यालय में मान्यवर की प्रतिमा पर बहनजी ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बसपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मान्यवर ने अपनी पूरी जिंदगी बहुजनों को सत्ता की मास्टर चाबी दिलाने के लिए लगा दी। बाबा साहब डॉ आंबेडकर के सपने को सच करने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

वही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें आदरांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बहुजन नायक, दलितों, पीड़ितों, शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

राष्ट्रीय लोकदल ने भी उन्हें आदरांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा वंचितों और उपेक्षितों के पथ-प्रदर्शक, लोक समता के प्रणेता, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश एवं सभी जिला कार्यालयों में ‘बहुजन नायक’ मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाई गई।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, दलितों,वंचितों एवं शोषितों की प्रखर आवाज, जनप्रिय राजनेता कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तेजस्वी यादव ने मान्यवर को आदरांजली देते हुए लिखा, वंचितो,उपेक्षितों और उत्पीड़ितों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के पुरोधा, महान समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

उनकी दिखायी राह पर चलकर ही देश में समान विकास और समता स्थापित हो सकती है।आज हमें उनकी बहुत अधिक कमी खल रही है। जय भीम।

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा “प्राचीन समय में किसी मंदिर के गिराए जाने से ज़्यादा राष्ट्र का सम्मान तब नीचे गिरता है, जब लोग महिलाओं का रेप कर देते हैं, जब नौजवानों की हत्या की जाती है, जब लोग झोंपड़ियां जला देते हैं और यह सब करते हुए उन्हें किसी तरह का भय भी नहीं होता है.” – कांशीराम

You may also like

Leave a Comment