Home » जयभीम : दक्षिण भारत के सुपरस्टार Suriya Sivakumar ने की नए फिल्म की घोषणा

जयभीम : दक्षिण भारत के सुपरस्टार Suriya Sivakumar ने की नए फिल्म की घोषणा

by Admin
0 comments 3 views

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर-प्रोड्यूसर सूर्या ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म जय भीम (Jai Bhim) का फर्स्ट लुक का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो रहे है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक से पता लगता है की सूर्या इसमें एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। जो वंचितों के हक के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे।

बता दें, सूर्या की ये 39वीं फिल्म है। जिसे टीएस गनानवेल ने डायरेक्ट और लिखा है। फिल्म ‘जय भीम की’ शूटिंग चेन्नई में कोरोना की दूसरी लहर से पहले शुरू हो गई थी, लेकिन महामारी के चलते इसे तब रोक दिया गया था। सूर्या ने फिल्म जय भीम का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जय भीम का फर्स्ट लुक शेयर करके बहुत एक्साइटिड हूं. पोस्टर में सूर्या इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक कोट पहना हुआ है.

जय भीम में सूर्या के साथ प्रकाश राज और राजिशा विजयन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. सूर्या इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करने वाले हैं. यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस 2d एंटरटेनमेंट के तले बन रही है. जैसे ही सूर्या के फैंस ने इस पोस्ट को देखा तो कुछ मिनटों में ही यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। दोनों पोस्टर को लेकर फैंस बेहद खुश हैं और ट्विटर पर हैशटैग #JaiBheem और #HBDSuriya ट्रेंड कर रहा है।

NEET में आरक्षण के मामले में खुलकर ओबीसी समाज का पक्ष लेने वाले तमिल फिल्म स्टार सूर्या शिवकुमार पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। चर्चा की वजह उनका लगातार ब्राह्मणवाद के खिलाफ होने और वंचित-शोषित तबके के साथ खड़ा होना रहा है। इसको लेकर वह भाजपा के निशाने पर भी रहे थे।
सूर्या ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने टैलेंट के दम पर बनाई है। सूर्या कई सालों से इंडस्ट्री में हैं और उनकी हर फिल्म हिट साबित होती है। सूर्या टॉलीवुड के स्टार होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं और टीवी प्रिसेंटर भी हैं। उन्होंने साल 1997 में फिल्म नेरुक्कु नेर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सूर्या की फिल्मों की नकल कर आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक हिट फिल्में दे चुके हैं। आमिर खान की गजनी और अजय देवगण की सिंघम इनकी ही फिल्मों की हू-ब-हू रिमेक है। सूर्या स्वयं ओबीसी समाज से आते है.

You may also like

Leave a Comment