ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को कहा कि वह युद्ध का अंत तय करेगा. यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के जवाब में कही गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में चल रहा संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को कहा कि वह युद्ध का अंत तय करेगा. यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के जवाब में कही गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में चल रहा संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा.
ईरान 10 साल तक युद्ध के लिए तैयार
हालांकि, अब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जो कहा है, उससे लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध खत्म वाली मुराद इतनी जल्दी पूरी नहीं होने वाली है. ईरान के दावों से लग रहा है कि जैसे अमेरिकी आर्मी युद्ध के मैदान में फिसड्डी साबित हो रही है. कारण कि आईरजीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अमेरिका से 10 साल तक युद्ध लड़ने के लिए ईरान तैयार है. IRGC के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जब्बारी का कहना है कि एक जानकार व्यक्ति के तौर पर मैं यह कहता हूं कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दस साल तक युद्ध करने के लिए तैयार हैं. कम से कम दस साल. उनका यह बयान साफ करता है कि ईरान लंबी लड़ाई के लिए मानसिक और सैन्य रूप से कमर कस चुका है.
ईरान को बहुत हल्के में लेना शायद अमेरिका को भारी पड़ता दिख रहा है. अमेरिका ने सोचा था कि खामेनेई को मारकर वह ईरान को झुका देगा. अपने मन मुताबिक सरकार बनवा लेगा. मगर जंग को 11 दिन हो गए, पर अमेरिका का सपना पूरा होता दिख नहीं रहा. ईरान अब भी युद्ध के मैदान में डटा है. मजबूती से इजरायल और अमेरिका से जंग लड़ रहा है. अब तो यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या जंग के मैदान में अमेरिकी आर्मी फिसड्डी साबित हो रही है? कारण कि ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड अब डोनाल्ड ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रंप को साफ-साफ जवाब देते हुए कहा कि जंग का अंत भी अब वही करेगा.
जी हां, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि युद्ध का अंत वही तय करेंगे. आईआरजीसी यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में कहा, ‘हम ही हैं जो युद्ध का अंत तय करेंगे. इस क्षेत्र के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में है. अमेरिकी सेना इस युद्ध को खत्म नहीं करेगी.’ यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के जवाब में कही गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में चल रहा संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा.
ट्रंप ने कहा था ईरान के साथ युद्ध ‘पूरी तरह से खत्म’
दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के अंत की ओर इशारा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का युद्ध बहुत जल्द पूरी तरह से खत्म होगा है या लगभग समाप्त हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना अपने शुरुआती 4-5 हफ़्ते के अनुमानित समय-सीमा से काफ़ी आगे चल रही है.
ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीसी न्यूज से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह युद्ध पूरी तरह से लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है. उनके पास न तो कोई नौसेना है, न ही कोई संचार व्यवस्था, और न ही कोई वायुसेना. उनकी मिसाइलें अब बस यदा-कदा ही दिखाई देती हैं. उनके ड्रोन हर जगह नष्ट किए जा रहे हैं, यहां तक कि उनके ड्रोन बनाने के कारखाने भी. अगर आप देखें तो उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है. सैन्य दृष्टिकोण से उनके पास अब कुछ भी शेष नहीं है.