Home » राजनीति में दखल दे रहा Twitter, भुगतना होगा अंजाम; अकाउंट लॉक करने पर बरसे राहुल गांधी

राजनीति में दखल दे रहा Twitter, भुगतना होगा अंजाम; अकाउंट लॉक करने पर बरसे राहुल गांधी

by Admin
0 comments 4 views

Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/awaazindiatv/public_html/wp-content/themes/soledad/functions.php on line 2107

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने और पार्टी के तमाम अकाउंट्स को लॉक करने को लेकर ट्विटर पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर कहा कि एक कंपनी के तौर पर देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर उनके और उनके पार्टी के कुछ नेताओं के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर नाराजगी जताई है. राहुल ने कहा कि मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं, मेरे अकाउंट को लॉक करके उनके विचारों और अधिकारों को कुचला गया.

राहुल गांधी ने ट्विटर को निशाने पर लेते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला- मेरे ट्विटर अकाउंट को बंद करके एक कंपनी मेरे राजनीति को परिभाषित करने के लिए बिजनेस कर रही है. एक नेता के तौर पर मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है, ये राहुल गांधी पर नहीं ये लोकतंत्र पर हमला है, अभिव्यक्ति पर ये हमला है, ट्विटर पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है. आप यह क्या कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘इस हरकत से ट्विटर ने यह साबित किया है कि वह न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है। निवेशकों के लिए यह खतरनाक चीज है क्योंकि राजनीतिक मुकाबले में किसी की साइड लेना ट्विटर के लिए गलत अंजाम वाला हो सकता है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद ने कहा कि हमारे लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें संसद में भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया पर नियंत्रण है। मैं मानता हूं कि एक उम्मीद की किरण थी, जहां हम ट्वीट के जरिए अपनी बात रख सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं है। इससे पता चलता है कि ट्विटर न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि ऑब्जेक्टिव है, जिसका कुछ लोग अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पक्षपाती प्लेटफॉर्म है और यह वही सुनता है, जो मौजूदा सरकार कहती है। यही नहीं राहुल गांधी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें सवाल पूछना चाहिए कि क्या हम कंपनियों को अपनी राजनीति तय करने का अधिकार दे सकते हैं क्योंकि सरकार उसके साथ है? क्या हम अपनी राजनीति को खुद डिफाइन करना चाहते हैं या फिर कंपनियां ऐसा करना चाहती हैं।

You may also like

Leave a Comment