Home » मराठा आरक्षण जीत की ओर अग्रसर, जीआर जारी हुआ तो खत्म होगाआंदोलन : मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण जीत की ओर अग्रसर, जीआर जारी हुआ तो खत्म होगाआंदोलन : मनोज जरांगे

by Admin
0 comments 11 views

मराठा आरक्षण आंदोलन में मनोज जरांगे ने पांच दिन के अनशन के बाद जीत का एलान किया और कहा कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। जरांगे ने सरकार को दो महीने का समय दिया है कि मराठा और कुनबी को एक ही समुदाय मानते हुए जीआर जारी करे। उन्होंने बताया कि सरकार ने आंदोलन में जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने का वादा भी किया है।

आज रात मुंबई छोड़ेंगे समर्थक
अगर सरकार आज रात को जी आर जारी करती है तो मराठा आरक्षण के समर्थक आज रात को मुंबई छोड़ देंगे ऐसा आश्वासन मनोज जरांगे ने दिया है

सरकार के वादों पर टिकी उम्मीदें

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने बताया , सरकार ने वादा किया है कि मराठा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को एक सप्ताह में मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस भी वापस लिए जाएंगे। जरांगे ने कहा कि अब सरकार पर वादों को निभाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मराठा समाज की लड़ाई रंग लाई है और सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को मान लिया है। जरांगे ने साफ कहा कि यदि सरकार आज रात नौ बजे तक आरक्षण पर जीआर जारी करती है तो वह मुंबई छोड़ देंगे। आंदोलनकारियों ने इस घोषणा पर जश्न मनाया और जीत के नारे लगाए।

हाईकोर्ट के निर्देशों पर इलाके को खाली कराने की कार्रवाई शुरू :प्रवीण मुंडे

महाराष्ट्र में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इलाके को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी जोन-1 प्रवीण मुंडे ने कहा कि हम अदालत के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं और क्षेत्र खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई इस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

You may also like

Leave a Comment