Home » डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचार अब ऑडियो में : अमेरिका के सिद्धार्थ वेलिचेरला की संकल्पना

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचार अब ऑडियो में : अमेरिका के सिद्धार्थ वेलिचेरला की संकल्पना

by Admin
0 comments 6 views

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 2 किताबों को अब आप एक ऑडियो बुक के तौर पर सुन सकते है। अमेरिका के लॉस वेगास शहर में रहनेवाले सिद्धार्थ वेलिचेरला ने इस संकल्पना को प्रत्यक्ष रूप दिया है। दुनिया के लोगों को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के कार्यों से अवगत कराने के लिए सिद्धार्थ वेलिचेरला ने इस तरह नई तकनीक का इस्तेमाल कर एक आदर्श स्थापित किया है।
Annihilation of Caste, and Castes in India: Their Mechanism, Genesis and Development इन किताबों को आप ऑडियो के रूप में सुन सकते है। https://www.audible.in/ इस वेबसाइट पर जाकर आप इसे खरीद सकते है या फिर अमेज़न पैर भी ये ऑडिबल ऑडियो संस्करण उपलब्ध है।

सिद्धार्थ वेलिचेरला मूल रूप से तेलंगाना से है. शुरू से ही उनके पिताजी ने उन्हें डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित किया. सिद्धार्थ का मानना है की बदलते वक्त के साथ हमें भी अपडेट हो जाना चाहिए। नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ हमें भी आगे बढ़ना चाहिए। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 2010 में बामसेफ के अधिवेशन में सहभागी होने का बाद सिद्धार्थ ने मिशन के लिए कुछ करने को ठाना था. जिसके बाद वो लगातार कार्य करते रहें.

You may also like

Leave a Comment